वज्रपात से महिला की मौत, एक घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल : जिले के विभिन्न भागों में मंगलवार की देर शाम आये आंधी-तूफान व वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. क्षेत्र में तूफान का आंशिक असर देखने को मिला.आंधी से फूस व टीन के घर प्रभावित हुए. जिले के राघोपुर प्रखंड में वज्रपात […]
विज्ञापन
सुपौल : जिले के विभिन्न भागों में मंगलवार की देर शाम आये आंधी-तूफान व वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. क्षेत्र में तूफान का आंशिक असर देखने को मिला.आंधी से फूस व टीन के घर प्रभावित हुए.
जिले के राघोपुर प्रखंड में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिले के विभिन्न हिस्से में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई.
इस दौरान राघोपुर के दौलतपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में वज्रपात के चपेट में आने से भुटेल मंडल की मां कौशल्या देवी(63) की मौत हो गयी,जबकि पड़ोस की नीतू कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वज्रपात से नारियल के पेड़ में आग लग गयी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका. जिले के कुछ हिस्से में ओला भी गिरा है, जिससे खेत में लगी सूर्यमुखी व मक्के की फसल प्रभावित हुई है. लगातार आ रहे हैं आंधी-तूफान :
हाल के दिनों में कोसी के इलाके में आंधी-तूफान लगातार दस्तक दे रहा है. 30 मार्च को आंधी-तूफान और बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा था.पुन: रही सही कसर 12 अप्रैल को आंधी-तूफान और बारिश ने पूरी कर दी.
क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान गेहूं , मक्का, सूर्यमुखी और मूंग की फसल को पहुंचा है. आम और लीची की फसल भी व्यापक तौर पर प्रभावित हुई है. अब तक के आंधी-तूफान में जान-माल को काफी कम नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










