एसआइएस शिविर के प्रथम दिन 30 युवकों को मिला नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. जिला नियोजनालय में निजी क्षेत्र में जिले के युवकों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से दो दिवसीय शिविर का आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ. एसआइएस कंपनी द्वारा आयोजित इस शिविर में सुरक्षा गार्ड की भरती प्रारंभ की गयी. जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने शिविर का उद्घाटन करते कहा कि निजी क्षेत्र में नौकरियों […]

विज्ञापन

सुपौल. जिला नियोजनालय में निजी क्षेत्र में जिले के युवकों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से दो दिवसीय शिविर का आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ. एसआइएस कंपनी द्वारा आयोजित इस शिविर में सुरक्षा गार्ड की भरती प्रारंभ की गयी. जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने शिविर का उद्घाटन करते कहा कि निजी क्षेत्र में नौकरियों की भरमार है. बेरोेजगारों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए. भरती अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 30 युवकों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. बताया कि भरती प्रक्रिया 22 अप्रैल को भी चलेगी. मौके पर जीफोरएस के भरती अधिकारी ओपी शर्मा, आनंद मोहन झा, आदर्श कुमार, सरोज कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन