जान पर खतरे की जतायी आशंका
सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के मोहनियां निवासी भाकपा के नेता सुरेश्वर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने जान पर खतरे की आशंका जतायी है.12 अप्रैल की एक घटना का जिक्र करते हुए श्री सिंह ने कहा है कि गांव के ही अनंत लाल यादव, दिनेश यादव व अन्य पांच-सात लोगों ने उनके घर […]
सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के मोहनियां निवासी भाकपा के नेता सुरेश्वर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने जान पर खतरे की आशंका जतायी है.12 अप्रैल की एक घटना का जिक्र करते हुए श्री सिंह ने कहा है कि गांव के ही अनंत लाल यादव, दिनेश यादव व अन्य पांच-सात लोगों ने उनके घर पर अस्त्र-शस्त्र से लैस होकर हमला बोल दिया. ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उनके परिवार की जान बची. हमला करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूरे गांव के लोग भयभीत रहते हैं. उन्हें आशंका है कि दुबारा उनके परिवार पर हमला हो सकता है. आवेदन में कहा गया है कि 15 अप्रैल को लोकहा ओपी व सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










