अग्नि पीडि़तों के बीच राहत सामग्री का वितरण
फोटो-09कैप्सन- पीडि़तों के बीच राहत सामग्री वितरण करते सचिन माधोगडि़या राघोपुर. अग्निपीडि़तों के बीच भाजपा नेता सचिन माधोगडि़या ने रविवार को राहत सामग्री का वितरण किया. देवीपुर पंचायत के जहलीपट्टी वार्ड संख्या 08 में गत दिनों थ्रेसर की चिंगारी से आग लगी थी. अग्नि कांड में विंदेश्वरी पासवान, चंदन पासवान एवं शैलेंद्र पासवान का घर […]
फोटो-09कैप्सन- पीडि़तों के बीच राहत सामग्री वितरण करते सचिन माधोगडि़या राघोपुर. अग्निपीडि़तों के बीच भाजपा नेता सचिन माधोगडि़या ने रविवार को राहत सामग्री का वितरण किया. देवीपुर पंचायत के जहलीपट्टी वार्ड संख्या 08 में गत दिनों थ्रेसर की चिंगारी से आग लगी थी. अग्नि कांड में विंदेश्वरी पासवान, चंदन पासवान एवं शैलेंद्र पासवान का घर जला था. वहीं नारायणपुर वार्ड संख्या 10 निवासी ललन मिश्र के घर आग लग गयी थी. पीडि़तों के बीच कंबल, साड़ी व नगद राशि का वितरण करते सचिन माधोगडि़या ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. इस अवसर पर सूरज प्रसाद साह, उमेश कुमार गुप्ता, विजय सिंह, कृष्ण सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










