मृतक रामेश्वर के परिजनों से मिले पूर्व विधायक
फोटो -11कैप्सन- परिजनों से मिलते पूर्व विधायक नीरज कुमार बबलू वीरपुर. छातापुर के पूर्व विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने शनिवार को प्रखंड के बनैलीपट्टी पंचायत स्थित राम जानकी चौक टोला पहुंच कर मृतक रामेश्वर यादव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया.इस दौरान श्री बबलू ने […]
फोटो -11कैप्सन- परिजनों से मिलते पूर्व विधायक नीरज कुमार बबलू वीरपुर. छातापुर के पूर्व विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने शनिवार को प्रखंड के बनैलीपट्टी पंचायत स्थित राम जानकी चौक टोला पहुंच कर मृतक रामेश्वर यादव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया.इस दौरान श्री बबलू ने परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी हासिल की.मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी देते स्व यादव की मौत के लिए वीरपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को पूरी तरह जिम्मेवार बताया. ग्रामीणों ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर बीते 11 अप्रैल को स्व यादव द्वारा वीरपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी थी. लेकिन वीरपुर थानाध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी. जबकि दूसरे पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें डराया -धमकाया जा रहा था.ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को हत्या के लिए दोषी बताते हुए कहा कि पूर्व में यदि उनके द्वारा न्यायोचित कार्रवाई की गयी होती तो रामेश्वर की जान बच सकती थी.ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी. श्री बबलू ने ग्रामीणों को वरीय अधिकारियों से बात कर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया.इस मौके पर राघवेंद्र झा राघव, विनय भूषण सिंह, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद गोपालाचार्य, दिलीप साह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










