शिक्षक संघ का धरना चौथे दिन भी जारी
फोटो-04कैप्सन- धरना पर बैठे नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि,सुपौल बिहार पंचायत – नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों का बीआरसी परिसर में जारी अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता कर रहे मुनेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेवारी शिक्षकों […]
फोटो-04कैप्सन- धरना पर बैठे नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि,सुपौल बिहार पंचायत – नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों का बीआरसी परिसर में जारी अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता कर रहे मुनेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेवारी शिक्षकों पर है. बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने की अधिसूचना जारी करने का आग्रह करते कहा कि समुचित सुविधा प्रदान कर ही शिक्षकों को उचित सम्मान दिया जा सकता है. मौके पर वक्ताओं ने सरकार की दोहरी नीति का पुरजोर विरोध किया और कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना -प्रदर्शन जारी रहेगा. धरना को संबोधित करते अभिमन्यु झा एवं प्रमोद पासवान ने शिक्षकों से संघर्ष का आह्वान करते कहा कि इतिहास गवाह है कि बिना हक के लिए आंदोलन के कुछ भी नहीं मिलता. उन्होंने बताया कि मांगों के समर्थन में शिक्षकों द्वारा शैक्षणिक कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है. इस अवसर पर श्यामल किशोर कामत, मंजू सिंह, गणेश यादव, रानी कुमारी, नियाज अहमद, राम चंद्र पासवान, कल्याणी स्वरूपा, रिंकी कुमारी, मंजू भारती, बबलू चौधरी, प्रशांत पाठक, सुभाष चंद्र बोस, जय प्रकाश भारती, पंकज चौधरी, परवेज आलम, मनोज कुमार, सत्य नारायण राम, मुकेश, पुष्पा, बबीता, हेमंती, रेखा, अनिता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










