राज्य सरकार का रवैया अड़ियल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला शाखा की ओर से चल रहा चार दिवसीय धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी समाहरणालय मुख्य द्वार पर जारी रहा. शुक्रवार को वीरपुर अनुमंडल के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मो मुमताज आलम ने की. […]
विज्ञापन
सुपौल : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला शाखा की ओर से चल रहा चार दिवसीय धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी समाहरणालय मुख्य द्वार पर जारी रहा. शुक्रवार को वीरपुर अनुमंडल के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मो मुमताज आलम ने की.
श्री आलम ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन राज्य सरकार को देना ही होगा. इसके लिए किसी समझौते की आवश्यकता नहीं है. जिला सचिव डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि पूरे मामले में राज्य सरकार का रवैया अड़ियल है. एक ही विद्यालय में दो तरह के शिक्षक रहने से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है. संघ की सदस्य गीता मिश्र ने कहा कि सभी शिक्षक हैं,
कोई नियोजित और कोई नियमित नहीं हैं. इस खाई को समाप्त करने की जरूरत है. ललित बालिका विद्या पीठ गणपतगंज के शिक्षक भास्कर राम ने गीतों के माध्यम से धरना में शामिल सदस्यों की हौसला अफजायी की. संचालन अरुण कुमार ने किया. मौके पर संगीता कुमारी, महेंद्र प्रसाद यादव, सुजीत मिश्र, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, लगन देव सिंह, हरेराम मंडल, डॉ प्रणव कुमार सिंह, मिश्री लाल यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










