भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों के लिए लाभकारी: कैसर

Updated:
विज्ञापन

फोटो-01कैप्सन- संबोधित करते सांसद चौधरी महबूब अली कैसर प्रतिनिधि, प्रतापगंज भूमि अधिग्रहण बिल के संबंध में विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार कर देश के किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है. उक्त बातें शुक्रवार को प्रखंड के सूर्यापुर पंचायत के एनएच हाइस्कूल क्रीड़ा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में खगडि़या […]

विज्ञापन

फोटो-01कैप्सन- संबोधित करते सांसद चौधरी महबूब अली कैसर प्रतिनिधि, प्रतापगंज भूमि अधिग्रहण बिल के संबंध में विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार कर देश के किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है. उक्त बातें शुक्रवार को प्रखंड के सूर्यापुर पंचायत के एनएच हाइस्कूल क्रीड़ा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में खगडि़या के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने कहीं. उन्होंने कहा कि बिहार को पिछड़ेपन से उबारने के लिए सूबे में अगली सरकार एनडीए की बनानी होगी. इसके लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है. उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश ना सिर्फ किसानों के लिए लाभकारी है, बल्कि इस बिल के पारित होने के बाद ही मुल्क की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनर से रोजगार योजना चलायी है. इससे अल्पसंख्यकों को ही ज्यादा लाभ मिलेगा. जन-धन योजना आम लोगों के लिए वरदान है. आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि छह दलों के विलय हो जाने से हमें अपने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने पर कार्य करना है. रेल आमान परिवर्तन के लिए उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने अल्पसंख्यकों से एनडीए सरकार की मदद में खुल कर आने का आह्वान किया. कहा कि उनके हितों की रक्षा केंद्र सरकार करेगी. संचालन व अध्यक्षता जिला लोजपा अध्यक्ष अशोक यादव ने किया. मौके पर ई बीएन सिंह, अनंत कुमार भारती, रेणु लता भारती, मो जफरूल हसन, मो नौशाद आलम, महेंद्र, मो ररूद अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन