अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन, हेमन ट्रॉफी के लिए ट्रायल कल
फोटो-03कैप्सन- चयनित टीम के साथ चयनकर्ताप्रतिनिधि,सुपौलजिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित रणधीर वर्मा अंडर-19 अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खिलाडि़यों के चयन के लिए ट्रायल शिविर लगाया गया. डीसीए द्वारा आयोजित शिविर में 33 खिलाडि़यों ने भाग लिया. प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने 17 सदस्यीय टीम का गठन […]
फोटो-03कैप्सन- चयनित टीम के साथ चयनकर्ताप्रतिनिधि,सुपौलजिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित रणधीर वर्मा अंडर-19 अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खिलाडि़यों के चयन के लिए ट्रायल शिविर लगाया गया. डीसीए द्वारा आयोजित शिविर में 33 खिलाडि़यों ने भाग लिया. प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने 17 सदस्यीय टीम का गठन किया. चयनित खिलाडि़यों में शिवांशु सिंह, नितिन कुमार बाबुल, जतिन कुमार राजा, मजहर रहमान, विश्व चंदन, राजा बाबू, सूरज कुमार, विशाल कुमार, आर्यन गोलू, राजीव कुमार गुड्डू, रौशन कुमार, साजिद हुसैन, प्रीतम कुमार, मो शाकिर व जॉनी जोश तथा सुरक्षित खिलाड़ी के तौर पर संदीप कुमार व रोहित कुमार को शामिल किया गया है. चयनकर्ता की भूमिका में विनोद द्विवेदी, धर्मेंद्र विराजी व शंकर भुवन सिंह पप्पू थे. डीसीए के सचिव प्रो शशिभूषण सिंह ने बताया कि चयनित खिलाडि़यों को शनिवार से नियमित अभ्यास के लिए बुलाया गया है. उनका आकलन कर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 13 सदस्यीय टीम का गठन किया जायेगा. 12 अप्रैल को स्टेडियम परिसर में ही सुबह 07:30 बजे से हेमन ट्रॉफी टीम के लिए ट्रायल शिविर लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










