मूर्ति धुलाई मामले में एक और नामजद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौलबहुचर्चित लोहिया जी की प्रतिमा धुलाई मामले में एक और नामजद अभियुक्त मधुरेंद्र चौधरी को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. मुख्यालय के विद्यापुरी निवासी महेंद्र चौधरी का पुत्र मधुरेंद्र इससे पूर्व एक अन्य मामले में भी नामजद आरोपी है. थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा ने बताया कि थाना कांड संख्या 55/15 तथा 150/15 […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौलबहुचर्चित लोहिया जी की प्रतिमा धुलाई मामले में एक और नामजद अभियुक्त मधुरेंद्र चौधरी को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. मुख्यालय के विद्यापुरी निवासी महेंद्र चौधरी का पुत्र मधुरेंद्र इससे पूर्व एक अन्य मामले में भी नामजद आरोपी है. थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा ने बताया कि थाना कांड संख्या 55/15 तथा 150/15 के नामजद आरोपी मधुरेंद्र को विद्यापुरी स्थित उसके आवास से मंगलवार की रात करीब 09:00 बजे गिरफ्तार किया गया. मधुरेंद्र पर लोहिया नगर चौक स्थित लक्ष्मी स्वीट कॉर्नर में उपद्रव मचाने का भी आरोप है. बताया कि मूर्ति धुलाई मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी चलायी जा रही है. मालूम हो कि सहरसा में आयोजित गरीब स्वाभिमान रैली को संबोधित करने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था. इसके कुछ देर बाद कुछ लोगों ने प्रतिमा को धो कर पुन: माल्यार्पण किया था. इस बाबत सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन