आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

छातापुर. जनवितरण प्रणाली विक्रेता के चयन के लिए निकाले गये विज्ञापन में पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं रहने के कारण इच्छुक आवेदकों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो रही है. डीलर के चयन के लिए पांच आवश्यक कागजात के साथ 09 अप्रैल तक डाक के माध्यम से आपूर्ति कार्यालय त्रिवेणीगंज को भेजा जाना है. भाजपा के मंडल […]

विज्ञापन

छातापुर. जनवितरण प्रणाली विक्रेता के चयन के लिए निकाले गये विज्ञापन में पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं रहने के कारण इच्छुक आवेदकों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो रही है. डीलर के चयन के लिए पांच आवश्यक कागजात के साथ 09 अप्रैल तक डाक के माध्यम से आपूर्ति कार्यालय त्रिवेणीगंज को भेजा जाना है. भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शशि भूषण पप्पू ने चयन के लिए निर्धारित तिथि को बढ़ाने की मांग डीएम से की है. श्री पप्पू ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय की दीवार पर चिपकायी गयी सूचना में न ही तिथि की जानकारी है और न ही आवेदन जमा करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है. इन दो दिनों में सभी अर्हता पूरी कर आवेदन भेजना संभव नहीं है. इस कारण योग्य आवेदक चयन प्रक्रिया से वंचित रह जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन