पंचायत जनप्रतिनिधियों को मिले लोक निधि खर्च करने का अधिकार: लोहिया मंच
फोटो-10कैप्सन- धरना में शामिल पंचायत प्रतिनिधि निर्मली. पंचायत प्रतिनिधियों को संवैधानिक अधिकार मुहैया कराने की मांग को लेकर लोहिया विचार मंच के बैनर तले जनप्रतिनिधियों द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण पंचायत […]
फोटो-10कैप्सन- धरना में शामिल पंचायत प्रतिनिधि निर्मली. पंचायत प्रतिनिधियों को संवैधानिक अधिकार मुहैया कराने की मांग को लेकर लोहिया विचार मंच के बैनर तले जनप्रतिनिधियों द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार से वंचित रहना पड़ रहा है. पंचायत प्रतिनिधि इन्हीं नीतियों के कारण शोषण का शिकार हो रहे हैं. मंच के प्रमंडलीय अध्यक्ष दुखी लाल यादव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखना अनैतिक कृत्य है. कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. धरना के अंत में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा बीडीओ परशुराम सिंह को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें लोक निधि खर्च करने, विधायक निधि की राशि खर्च करने, सांसद व विधायक की तरह सुविधा मुहैया कराने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. धरना में रामजी सिंह, प्रियतम मुखिया, राजा राम चौपाल, सत्य नारायण यादव, संतोष कुमार सिंह, माणिक लाल यादव, संतोष पासवान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










