भाजपा ने बूथ संयोजक को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

फोटो -15कैप्सन -बूथ संयोजक को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुरप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा द्वारा गुरुवार को वार्ड नंबर दो स्थित मतदान केंद्र संख्या 103 एवं 104 के बूथ संयोजक को सम्मानित किया गया.मौके पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने संयोजक नंद लाल मंडल एवं छोटू पासवान को उनके आवास पर आयोजित समारोह में माला पहना कर […]

विज्ञापन

फोटो -15कैप्सन -बूथ संयोजक को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुरप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा द्वारा गुरुवार को वार्ड नंबर दो स्थित मतदान केंद्र संख्या 103 एवं 104 के बूथ संयोजक को सम्मानित किया गया.मौके पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने संयोजक नंद लाल मंडल एवं छोटू पासवान को उनके आवास पर आयोजित समारोह में माला पहना कर सम्मानित किया.जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि अंबेदकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में विराट कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया है.जिसमें प्रत्येक बूथ से पांच-पांच भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे.उन्होंने समागम को सफल बनाने का आह्वान करते बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेता इसमें शिरकत करेंगे.इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार बबलू, महामंत्री राणा रणधीर कुमार, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष रंजू झा, जिला मंत्री सरिता मिश्रा, नगर अध्यक्ष बलराम कामत, सावित्री देवी, संजीव कुमार, वार्ड अध्यक्ष विमलेंदु कुमार, पुरेंद्र प्रसाद, अखिलेश कुमार, छोटू सादा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन