आप ने निकाली उपभोक्ता जागरूकता रैली
फोटो-8कैप्सन- जागरूकता रैली में शामिल आप कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सुपौल आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने गुरुवार को गैस उपभोक्ता जागरूकता रैली निकाली. नेतृत्व जिला संयोजक महेंद्र प्रसाद चौधरी व रामचंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे. रैली में शामिल कार्यकर्ता रसोई गैस की होम डिलिवरी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे. श्री चौधरी ने […]
फोटो-8कैप्सन- जागरूकता रैली में शामिल आप कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सुपौल आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने गुरुवार को गैस उपभोक्ता जागरूकता रैली निकाली. नेतृत्व जिला संयोजक महेंद्र प्रसाद चौधरी व रामचंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे. रैली में शामिल कार्यकर्ता रसोई गैस की होम डिलिवरी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे. श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी लंबे समय से रसोई गैस की होम डिलिवरी सुनिश्चित कराने की मांग कर रही है, लेकिन गैस एजेंसी होम डिलिवरी नहीं देकर कालाबाजारी को बढ़ावा दे रही है. शीघ्र ही होम डिलिवरी आरंभ नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर डॉ राम प्रवेश साह, उपेंद्र प्रसाद यादव, मो नदीम आलम, अब्दुल रहमान, मो फिरोज आलम, शमरूण निशा, ज्योतिष यादव, सत्यानंद प्रसाद, अख्तर आलम, उमेश मेहता, जय प्रकाश यादव, कुमार अशोक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










