विवादों से घिरे केंद्र पर सेविका का चयन
सिमराही. राघोपुर प्रखंड के हुलास पंचायत वार्ड नंबर 04 भरना कंगैर टोला में मंगलवार को केंद्र संख्या 275 के लिए आंगनबाड़ी सेविका का चयन हुआ.चयन के लिए वार्ड सदस्य राजू राम की अध्यक्षता में आमसभा हुई. आम सभा में सीडीपीओ सीमा कुमारी व पर्यवेक्षिका शेफाली कुमारी मौजूद थीं. गौरतलब है कि फर्जी प्रमाणपत्र मामले को […]
आम सभा में सीडीपीओ सीमा कुमारी व पर्यवेक्षिका शेफाली कुमारी मौजूद थीं. गौरतलब है कि फर्जी प्रमाणपत्र मामले को लेकर इस केंद्र पर सेविका चयन का मामला विवादों से घिरा हुआ था. पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 में आंगनबाड़ी सेविका पद चयन हेतु पोषक क्षेत्र के लोगों की दूसरी आमसभा की गयी. इसमें दो अभ्यर्थियों ने अपने-अपने दावे को लेकर सीडीपीओ के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किया.
मेधा सूची क्रमांक दो की अभ्यर्थी ममता कुमारी ने मेधा क्रमांक एक की अभ्यर्थी सरिता कुमारी पर दूसरे प्रखंड की निवासी होने का आरोप लगाते हुए साक्ष्य प्रस्तुत किया. उपलब्ध कराये गये साक्ष्य के आधार पर राघोपुर से जारी आवासीय प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया. सरिता देवी एवं उनके पति राज कुमार मेहता का निवास पिपरा प्रखंड के महेशपुर पंचायत में होने के अनेकों साक्ष्य सीडीपीओ के समक्ष प्रस्तुत किये गये. अंतत: आम सभा में सर्वसम्मति से सरिता देवी के दावे को निरस्त करते हुए ममता देवी का चयन किया गया. मौके पर वार्ड पंच देव नारायण मंडल, मनोज कुमार, लाल देव मंडल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










