जब्त गैस सिलिंडर मामले में दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप से बुधवार को जब्त 37 गैस सिलिंडर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.दर्ज प्राथमिकी में घोघरडिहा थाना क्षेत्र के परसा गांव स्थित एभीमो गैस एजेंसी संचालक अंजना वर्मा समेत दस लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इस कार्रवाई के बाद शहर में गैस रिफिलिंग […]

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप से बुधवार को जब्त 37 गैस सिलिंडर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.दर्ज प्राथमिकी में घोघरडिहा थाना क्षेत्र के परसा गांव स्थित एभीमो गैस एजेंसी संचालक अंजना वर्मा समेत दस लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इस कार्रवाई के बाद शहर में गैस रिफिलिंग का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है. बीएसओ सूरज आजाद द्वारा दर्ज कराये गये थाना कांड संख्या 53/15 में गैस एजेंसी के संचालक अंजना वर्मा एवं व्यवस्थापक डब्लू कुमार शहर में संचालित शुभम गैस चूल्हा घर के मालिक शंभू प्रसाद राय, दुकान के स्टाफ नरेश कुमार नीरज,किशन पासवान एवं मकान मालिक रामलाल साह एवं अनमोल गैस चूल्हा घर के मालिक श्रवण कुमार यादव व मकान मालिक विनय सिंह एवं जब्त मैजिक वैन के चालक महेश राम एवं उमेश राम को नामजद अभियुक्त बनाया है.छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तीनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में वीरपुर जेल भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद व थानाध्यक्ष रामप्रसाद राम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को छापेमारी कर 37 गैस सिलिंडर, रिफिलिंग नोजल व पाइप के अलावे प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन