अगलगी में चार परिवार के सात घर जले, हजारों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

फोटो -10कैप्सन- अगलगी में जले घरप्रतिनिधि, जदियाथाना क्षेत्र के फुलकहा गांव स्थित वार्ड नंबर 20 में गुरुवार को अगलगी की घटना में चार परिवारों के सात घर जल गये. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. गुरुवार की दोपहर अलाव से निकली चिनगारी ने दीप नारायण […]

विज्ञापन

फोटो -10कैप्सन- अगलगी में जले घरप्रतिनिधि, जदियाथाना क्षेत्र के फुलकहा गांव स्थित वार्ड नंबर 20 में गुरुवार को अगलगी की घटना में चार परिवारों के सात घर जल गये. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. गुरुवार की दोपहर अलाव से निकली चिनगारी ने दीप नारायण यादव, कमल यादव, उमेश यादव के दो-दो तथा सिकंदर यादव के एक घर को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने पंपसेट के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन रसोई गैस सिलिंडर फटने के कारण आग की लपटें और अधिक तेज हो गयीं. बाद में सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीडि़त परिवारों के अनुसार अगलगी में एक बाइक, साइकिल, मशीन सहित घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, जेवरात, अनाज व नकदी जल कर राख हो गये. सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज बीडीओ प्रशांत कुमार, जदिया थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य श्याम यादव, पैक्स अध्यक्ष कुंदन कुमार यादव, जदयू नेता संजय अग्रवाल, कांग्रेस नेता फैजान सरवर मौके पर पहुंचे तथा पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. सीओ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारी को क्षति के आकलन के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद सरकारी प्रावधान के अनुरूप सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन