रेल पदयात्रा: काफिला बलुआ से बथनाहा रवाना
फोटो-18कैप्सन- पदयात्रा में शामिल लोगवीरपुर. वीरपुर क्षेत्र के लिए रेल की बहुप्रतीक्षित मांग के समर्थन में निकाली गयी पदयात्रा के दूसरे दिन 82 लोगों का काफिला बलुआ से बथनाहा के लिए रवाना हुआ. पदयात्रियों में शामिल बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि देश में बुलेट ट्रेन का सपना दिखाने […]
फोटो-18कैप्सन- पदयात्रा में शामिल लोगवीरपुर. वीरपुर क्षेत्र के लिए रेल की बहुप्रतीक्षित मांग के समर्थन में निकाली गयी पदयात्रा के दूसरे दिन 82 लोगों का काफिला बलुआ से बथनाहा के लिए रवाना हुआ. पदयात्रियों में शामिल बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि देश में बुलेट ट्रेन का सपना दिखाने की जगह रेल मंत्रालय को सुदूर पिछड़े इलाके में रेल की पटरियों को बिछाने पर अधिक ध्यान देना चाहिए. रेल आंदोलन को लेकर बनायी गयी सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक प्रताप कुमार सिन्हा ने कहा कि इस इलाके के पिछड़ेपन को भांपते हुए अंगरेजी हुकूमत ने जहां रेल चलाना जरूरी समझा, वहीं हमारे राजनेता 100 साल बाद भी इस यथार्थ को समझ नहीं पाये. पदयात्रा दल में डॉ रंजीत कुमार मिश्रा के अलावा लाल मोहन रस्तोगी, श्रीलाल गोठिया, अशोक राम, जय कृष्ण गुरमैता, महेंद्र नारायण सिंह, शिशिर भगत, अशोक पंकज, सुरेंद्र खड़गा, मुकेश कुमार पप्पू, गोपाल आचार्य, कामता प्रसाद गुप्ता आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










