24 अप्रैल को यादव जागरूकता सम्मेलन
सुपौल. लोहिया यूथ ब्रिगेड के बैनर तले आगामी 24 अप्रैल को स्थानीय गांधी मैदान में विशाल यादव जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल, कमलेश्वरी प्रसाद यादव, अच्छयवट राय, बीपी मंडल, अशेश्वर गोइत, अनूप लाल यादव, विनायक प्रसाद यादव सहित अन्य समाज के […]
सुपौल. लोहिया यूथ ब्रिगेड के बैनर तले आगामी 24 अप्रैल को स्थानीय गांधी मैदान में विशाल यादव जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल, कमलेश्वरी प्रसाद यादव, अच्छयवट राय, बीपी मंडल, अशेश्वर गोइत, अनूप लाल यादव, विनायक प्रसाद यादव सहित अन्य समाज के चिंतकों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने के उद्देश्य से यादव सम्मेलन की आवश्यकता है. डॉ कुमार ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से घर-घर में शिक्षा, जन-जन को शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से पिछड़े क्षेत्र में उत्थान, बालिका विद्यालय एवं महाविद्यालय की स्थापना, निर्धन एवं मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, उन्नत खेती के लिए कृषि विशेषज्ञों की राय आदि मामलों को लेकर यादव सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में जिला एवं पड़ोसी जिले के यादव समाज के सभी क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










