समस्या से रूबरू हुए विधायक
कुनौली. विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने निर्मली प्रखंड के सिकरहट्टा, दिघिया, सोनपुर, कमलपुर, ठेहो आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों से मिल कर उन्होंने उनकी समस्या जानी व निदान का आश्वासन दिया. इसके बाद जदयू प्रखंड अध्यक्ष नथूनी मंडल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव में एक […]
कुनौली. विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने निर्मली प्रखंड के सिकरहट्टा, दिघिया, सोनपुर, कमलपुर, ठेहो आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों से मिल कर उन्होंने उनकी समस्या जानी व निदान का आश्वासन दिया. इसके बाद जदयू प्रखंड अध्यक्ष नथूनी मंडल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि जनता के लिए किया गया काम ही जीत का मूल मंत्र साबित होगा. मौके पर राम कुमार यादव, सुनील साह, दिनेश पासवान, राम प्रसाद कामत, भाईजी मंडल, हरे कृष्ण राम, शिव नारायण मंडल, विलक्षण मंडल, सत्य नारायण मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










