धान खरीद नहीं होने से किसानों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर. राज्य खाद्य निगम द्वारा धान क्रय नहीं किये जाने से स्थानीय किसानों में आक्रोश व्याप्त है. किसानों का आरोप है कि गत वर्ष भी इसी प्रकार टाल-मटोल का रवैया अपनाया गया. इसके बाद किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हो गये थे. इससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी. इस बार भी […]

विज्ञापन

किसनपुर. राज्य खाद्य निगम द्वारा धान क्रय नहीं किये जाने से स्थानीय किसानों में आक्रोश व्याप्त है. किसानों का आरोप है कि गत वर्ष भी इसी प्रकार टाल-मटोल का रवैया अपनाया गया. इसके बाद किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हो गये थे. इससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी. इस बार भी जान बूझ कर धान खरीदने में टाल मटोल किया जा रहा है. इस बाबत पूछने पर एसएफसी के सहायक मैनेजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम खाली नहीं रहने के कारण किसानों से धान खरीद नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गोदाम खाली होते ही धान खरीद करने की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन