ऑटो पलटने से आधा दर्जन जख्मी
शनिवार को लक्षमिनियां गांव के समीप ऑटो पलट जाने से सवार करीब आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है. मिली जानकारी अनुसार शनिवार के अपराह्न करीब तीन बजे ऑटो त्रिवेणीगंज से सवारी लेकर जदिया की ओर जा […]
शनिवार को लक्षमिनियां गांव के समीप ऑटो पलट जाने से सवार करीब आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है. मिली जानकारी अनुसार शनिवार के अपराह्न करीब तीन बजे ऑटो त्रिवेणीगंज से सवारी लेकर जदिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान लक्षमिनियां गांव स्थित समधिनियां चौक के समीप पीछे से आ रही टैंक्लोरी की ठोकर से ऑटो पलट गया. दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी सहित भागने में सफल रहा. जबकि ऑटो का चालक भी फरार हो गया. दुर्घटना में ऑटो पर सवार हिराय मुखिया, डोमी मंडल, गुंजन देवी, रंजन देवी, सोनू कुमार, संजली कुमारी एवं भुटकुन मुखिया जख्मी हो गये. जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










