दो किलो मीटर पायलट चैनल का होगा निर्माण
वीरपुर. जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख (मध्य) ई राम पुकार रमण की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय हाइलेवल कमेटी ने पूर्वी बाहोत्थान बांध का गुरुवार को निरीक्षण किया. टीम के अध्यक्ष ई श्री रमण ने बताया कि पूर्वी बाहोत्थान बांध के 23.25 से लेकर 12.50 किलोमीटर के बीच विभागीय ड्रेजर द्वारा लगभग 02 किलो […]
वीरपुर. जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख (मध्य) ई राम पुकार रमण की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय हाइलेवल कमेटी ने पूर्वी बाहोत्थान बांध का गुरुवार को निरीक्षण किया. टीम के अध्यक्ष ई श्री रमण ने बताया कि पूर्वी बाहोत्थान बांध के 23.25 से लेकर 12.50 किलोमीटर के बीच विभागीय ड्रेजर द्वारा लगभग 02 किलो लंबा पायलट चैनल खोदा जायेगा. इससे नदी के बहाव को केंद्रित करने में मदद मिलेगी. स्थानीय अभियंताओं के सुझाव के आलोक में कमेटी के अध्यक्ष ई श्री रमण ने नयी ड्रेजर मशीन की खरीद को आवश्यक बताया. साथ ही बराज के डाउन स्ट्रीम में भी पायलट चैनल की जरूरत पर बल दिया. चार सदस्यीय हाइलेवल कमेटी में अध्यक्ष ई श्री रमण के अलावा मुख्य अभियंता ई प्रकाश दास, चीफ इंजीनियर मेकेनिकल एसके कर्ण, चीफ इंजीनियर मॉनीटरिंग ई इंद्र भूषण कुमार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










