परीक्षा के मद्देनजर होटल संचालकों को दिया गया निर्देश
फोटो-04कैप्सन- बैठक में उपस्थित एसडीओ व अन्यप्रतिनिधि, सुपौलजिले में 16 एवं 23 फरवरी को होने वाली एसएससी की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इस बाबत शनिवार को सदर एसडीओ विमल कुमार मंडल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में मुख्यालय के होटल व रेस्ट हाउस संचालकों की बैठक हुई. एसडीओ श्री […]
फोटो-04कैप्सन- बैठक में उपस्थित एसडीओ व अन्यप्रतिनिधि, सुपौलजिले में 16 एवं 23 फरवरी को होने वाली एसएससी की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इस बाबत शनिवार को सदर एसडीओ विमल कुमार मंडल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में मुख्यालय के होटल व रेस्ट हाउस संचालकों की बैठक हुई. एसडीओ श्री मंडल ने होटल संचालकों को परीक्षा के बाबत आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया. उन्होंने विभिन्न होटलों की क्षमता की जानकारी ली तथा ठहरने वाले परीक्षार्थियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया. कहा कि जिले में पहली बार एसएससी की परीक्षा हो रही है. परीक्षार्थियों के साथ दुर्व्यवहार व निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली की शिकायत पर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में व्यापार मंडल के सचिव युगल किशोर अग्रवाल, प्रबंधक बलराम कुमार सहित होटलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










