हथियार का भय दिखा कर बाइक की लूट
किसनपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी गांव से पश्चिम तिलाबे नदी के किनारे हथियार से लैस अपराधियों ने गुरुवार की शाम अंदौली गांव के व्यवसायी रमेश चौधरी की बाइक (बीआर 50 बी/8460) लूट ली. पीडि़त व्यवसायी ने थाने को आवेदन देकर बाइक बरामदगी की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि अपराधियों ने हथियार […]
किसनपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी गांव से पश्चिम तिलाबे नदी के किनारे हथियार से लैस अपराधियों ने गुरुवार की शाम अंदौली गांव के व्यवसायी रमेश चौधरी की बाइक (बीआर 50 बी/8460) लूट ली. पीडि़त व्यवसायी ने थाने को आवेदन देकर बाइक बरामदगी की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर बाइक सहित 45 सौ रुपये लूट लिये तथा मारपीट भी की. इस बाबत थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि घटना राघोपुर थाना क्षेत्र की है. पीडि़त को आवेदन लेकर राघोपुर भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










