मंदिर की दानपेटी तोड़कर 30 हजार की चोरी

Updated:
विज्ञापन
मंदिर की दानपेटी तोड़कर 30 हजार की चोरी

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही के वार्ड संख्या 12 स्थित बजरंगबली मंदिर में शुक्रवार की देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दान पेटी से करीब 25 से 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के अनुसार, बीते लगभग एक वर्ष से दानपेटी नहीं खोली गई थी, जिससे उसमें अच्छी-खासी राशि जमा हो गई थी. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने दान पेटी को निशाना बनाया. मंदिर के पुजारी राजेश कुमार झा ने बताया कि वे रोज की तरह शुक्रवार रात मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे. शनिवार सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया. अंदर जाकर देखा तो दान पेटी का कब्जा भी टूटा पड़ा था और उसमें रखी नकदी गायब थी. घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने राघोपुर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन