इंटरमीडिएट परीक्षा में 29 परीक्षा अनुपस्थित

Published at :11 Feb 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परीक्षा में 29 परीक्षा अनुपस्थित

परीक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार मुख्यालय में छह केंद्र बनाये गए है

विज्ञापन

वीरपुर. अनुमंडल मुख्यालय स्थित छह परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार कदाचार मुक्त माहौल में दोनों ही पाॅलियों में परीक्षा संपन्न हुई. सभी परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पाॅलियों में कुल 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार मुख्यालय में छह केंद्र बनाये गए है. जिनमें एलक़ेए उच्च विद्यालय वीरपुर में पहली पाली एक और दूसरी पाली में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जया महिला कॉलेज वीरपुर परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में दो और दूसरी पाली में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केएस कॉलेज वीरपुर में पहली पाली में दो जबकि दूसरी पाली में तीन, आदर्श कोसी महिला इंटर कॉलेज वीरपुर परीक्षा केंद्र पर पहली पाली तीन और दूसरी पाली में छह, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय वीरपुर परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में एक जबकि दूसरी पाली में तीन और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पाली में एक एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार कुल मिलाकर 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा ली जा रही है और वीरपुर स्थित सभी छह केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में छात्राएं परीक्षार्थी परीक्षा दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन