महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगी 2500 मासिक सहायता

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है
सुपौल. सदर प्रखंड के बेरिया पंचायत में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के बैनर तले महिला जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान महिलाओं से बातचीत करते कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने कहा कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह सहायता माई बहन मान योजना के तहत दी जाएगी, जो महागठबंधन का एक प्रमुख महिला-केंद्रित कार्यक्रम होगा. कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. साथ ही, उन्होंने केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे महिलाओं के अधिकारों और कल्याण को लेकर गंभीर नहीं हैं. रहमानी ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति बेहद दयनीय है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कोसी क्षेत्र की विशेष स्थिति की ओर इशारा करते हुए बताया कि सुपौल जैसे इलाकों में पलायन एक गंभीर समस्या है. यहां रोजगार के अभाव में बड़ी संख्या में लोग प्रदेश से बाहर काम करने को मजबूर हैं, जिससे महिलाएं पूरी तरह परिवार के बाहर कमाने वाले सदस्यों पर निर्भर हैं. अगर सरकार ईमानदार इच्छाशक्ति दिखाए, तो महिलाओं के लिए भी स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित किए जा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










