वीरपुर में इंटर परीक्षा में 24 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Published at :10 Feb 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

अनुमंडल मुख्यालय के छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को सातवें दिन इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

वीरपुर. अनुमंडल मुख्यालय के छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को सातवें दिन इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. दोनों ही पालियों में कुल मिलाकर 24 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. जानकारी अनुसार, अब तक किसी भी केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया है. परीक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार, एलक़ेए उच्च विद्यालय वीरपुर में पहली पाली तीन और दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जया महिला कॉलेज वीरपुर परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में दो, क़ेएस कॉलेज वीरपुर में पहली पाली में चार जबकि दूसरी पाली में एक, आदर्श कोसी महिला इंटर कॉलेज वीरपुर परीक्षा केंद्र पर पहली पाली तीन और दूसरी पाली में दो, राजकीय 2 उच्च विद्यालय वीरपुर परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में चार जबकि दूसरी पाली में दो और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पालियो में एक एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन