शुभकामना कप : भोजपुर को हरा कर पटना सेमी फाइनल में

Published at :11 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
शुभकामना कप : भोजपुर को हरा कर पटना सेमी फाइनल में

फोटो-4कैप्सन- मैच का दृश्यप्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा स्थित क्रीड़ा मैदान में आयोजित शुभकामना कप अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को खेले गये ग्रुप बी के पहले लीग मैच में पटना की टीम ने भोजपुर को सात विकेट से हराया. इसके साथ ही पटना ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया. मैच के प्रारंभ में […]

विज्ञापन

फोटो-4कैप्सन- मैच का दृश्यप्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा स्थित क्रीड़ा मैदान में आयोजित शुभकामना कप अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को खेले गये ग्रुप बी के पहले लीग मैच में पटना की टीम ने भोजपुर को सात विकेट से हराया. इसके साथ ही पटना ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया. मैच के प्रारंभ में भोजपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 176 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें बल्लेबाज दीपक विराट व हरदयाल ने 32-32 तथा सागर ने 30 रनों का योगदान दिया. पटना के गेंदबाज कुंदन ने छह ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट, राशि ने छह ओवर में 22 रन देकर 02 विकेट लिये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पटना की टीम ने महज 20.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पटना के बल्लेबाज रजनीश गौरव ने 39 गेंदों में 73 नाबाद रन बनाया, जबकि कुंदन शर्मा ने 59 गेंद में 56 व अमित ने 25 रनों का योगदान दिया. भोजपुर के गेंदबाज सत्यदेव ने चार ओवर में 19 रन देकर एक और धनंजय ने एक ओवर में पांच रन देकर दो विकेट हासिल किया. ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए पटना के हरफनमौला खिलाड़ी कुंदन शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर निर्णायक मुकेश सिंह व सुरेंद्र सिंह, स्कोरर भवेश कुमार व उद्घोषक रौशन सिंह ने मैच के सफल संचालन में अहम योगदान दिया. टूर्नामेंट के संयोजक रिंकू शेखावत ने बताया कि ग्रुप बी का दूसरा मैच शुक्रवार को मधुबनी व मुजफ्फरपुर के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन