वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर का शिलान्यास

फोटो -02केप्सन- प्रस्तावित मंदिर का मैप एवं शिलान्यास करते समिति के अध्यक्ष प्रतापगंजबाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को नये मंदिर का शिलान्यास किया गया. मंदिर समिति के अध्यक्ष यदुनंदन लहोटिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया. इससे पूर्व आचार्य प्रमोद झा ने भूमि पूजन कराया. समिति के सचिव देवकी नंदन मल्लिक […]
फोटो -02केप्सन- प्रस्तावित मंदिर का मैप एवं शिलान्यास करते समिति के अध्यक्ष प्रतापगंजबाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को नये मंदिर का शिलान्यास किया गया. मंदिर समिति के अध्यक्ष यदुनंदन लहोटिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया. इससे पूर्व आचार्य प्रमोद झा ने भूमि पूजन कराया. समिति के सचिव देवकी नंदन मल्लिक ने बताया कि करीब 40 लाख रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण किया जायेगा. बताया कि दो मंजिला मंदिर के ऊपरी तल पर प्रतिमा स्थापित की जायेगी.वहीं ग्राउंड फ्लोर में मीटिंग हॉल, स्टोर रूम सहित तीन कमरों का निर्माण होगा. बताया गया कि सार्वजनिक सहयोग से दुर्गा मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में हर्ष है. इस अवसर पर मंदिर के सेवक दुर्गा मंडल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र लाल दास, ई मोती लाल, कलानंद विराजी, विजय छाजेड़, मनोज कुमार सिन्हा, किशोर महतो, वैद्यनाथ मंडल, प्रताप विराजी, चिंतानंद मंडल, अवधेश झा, कृपा शंकर पांडेय, सपन चौधरी आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










