सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Updated:
विज्ञापन
Bihar Cabinet meeting today agendas approve

आज शाम 5 बजे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Cabinet: आज (बुधवार) सम्राट कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक शाम 5 बजे होगी. इसमें सीएम सम्राट चौधरी के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव मौजूद रहेंगे. इस बैठक में कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. 7 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सरकार अपनी प्राथमिकताओं को अंतिम रूप दे सकती है. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव के अलावा कई विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे.

सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद आज तीसरी कैबिनेट की बैठक होगी. आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठक आयोजित की गई है. इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है. नई नीतियों को मंजूरी मिल सकती है.

7 मई को होगा कैबिनेट विस्तार

7 मई को पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा कई बड़े नेता शामिल होंगे. गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी की जा रही है. साथ ही गांधी मैदान के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट की जा रही है.

पहली कैबिनेट की बैठक के प्रमुख फैसले

22 अप्रैल को पहली कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इसमें नगर विकास विभाग ने 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनाने, 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल देने की मंजूरी, सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने, मुंगेर जिले के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं के डेवलप करने समेत कई फैसले लिए गए.

दूसरी कैबिनेट की बैठक के प्रमुख फैसले

29 अप्रैल को हुई दूसरी कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इनमें राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए नई अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन लाइन बनाने, पटना के मैंगल्स रोड पर साइबर अपराध इकाई और विशेष शाखा के लिए लगभग 51 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनाने की मंजूरी, राज्य में कई बड़ी सड़क परियोजनाओं की मंजूरी समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी.

Also Read: पटना में गांधी मैदान की ओर 7 मई को नहीं जायेंगी गाड़ियां, घर से निकलने के पहले जानें ये जरूरी खबर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन