बांकीपुर उपचुनाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुद संभाला मोर्चा, आज होगी बैठक, बनायेंगे जीत की रणनीति

Updated:
विज्ञापन

सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तस्वीर

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है. सोमवार को वे बीजेपी ऑफिस में बैठक करेंगे. इस दौरान जीत की रणनीति बनाई जाएगी. इसके साथ ही पार्टी किस तरह से काम करेगी, इसे लेकर भी चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी. 13 जुलाई नॉमिनेशन का अंतिम दिन था. बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा ने आखिरी दिन पर्चा भरा था. इसके बाद शाम-शाम तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे और अब उन्होंने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है. पटना की बांकीपुर सीट पर एनडीए की जीत के लिए अब रणनीति बनाई जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज बीजेपी ऑफिस में होगी बैठक

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक होगी. बैठक में बांकीपुर उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी. साथ ही संयुक्त चुनाव अभियान पर भी चर्चा होगी. इस तरह से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव में जीत को लेकर पूरी प्लानिंग की जाएगी.

सोमवार को भी नितिन नवीन ने की थी बैठक

इससे पहले सोमवार की देर शाम पटना पहुंचते ही नितिन नवीन एक्शन मोड में दिखे थे. उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं के साथ बैठक की थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे. दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की. बैठक के दौरान उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे.

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान नितिन नवीन ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. अपने आवास पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 10 मंडल अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की और जीत को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. ऐसे में आज जो बैठक बीजेपी ऑफिस में होगी, वह बेहद खास मानी जा रही है.

जेडीयू ने भी की जीत की तैयारी

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एनडीए के घटक दल भी तैयारियों में जुट गए हैं. सोमवार को जेडीयू ऑफिस में भी बैठक हुई थी. बैठक में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

उमेश कुशवाहा ने क्या कहा?

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा था, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र कृष्ण वल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा, ठाकुर प्रसाद और नवीन कुमार सिन्हा जैसे दिग्गज नेताओं की कर्मभूमि रही है. वर्तमान में इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसी भी सूरत में अनुचित व्यक्ति के हाथों में नहीं जाना चाहिए.

Also Read: बिहार की बागमती नदी में उफान, सरकार ने संभावित बाढ़ को देखते हुए की ये प्लानिंग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन