टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज

प्रतिनिधि, सुपौलशुभकामना कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा में किया जायेगा. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद चौहान करेंगे. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज मौजूद रहेंगे. परसरमा पंचायत के मुखिया सह आयोजन समिति के सदस्य प्रवीण कुमार सिंह गुंजन ने बताया कि […]
प्रतिनिधि, सुपौलशुभकामना कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा में किया जायेगा. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद चौहान करेंगे. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज मौजूद रहेंगे. परसरमा पंचायत के मुखिया सह आयोजन समिति के सदस्य प्रवीण कुमार सिंह गुंजन ने बताया कि टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि सह बिहार सरकार के वित्त एवं वाणिज्य मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव पुरस्कार वितरण करेंगे. समारोह में निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधान पार्षद मो हारूण रसीद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे. बताया कि टूर्नामेंट में सुपौल, सहरसा, मधेपुरा समेत अन्य कई जिलों की टीम भाग लेगी. टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










