बाढ़ राहत व छात्रवृत्ति राशि की गबन की शिकायत

Published at :05 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ राहत व छात्रवृत्ति राशि की गबन की शिकायत

सुपौल : सदर प्रखंड के गोपालपुर सिरे पंचायत के ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर पंचायत में बाढ़ राहत के गबन की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि अधिकांश लोग रिलीफ से वंचित हैं. जिन लोगों को मिला है वह भी मात्रा से कम दिया गया है. इसकी […]

विज्ञापन

सुपौल : सदर प्रखंड के गोपालपुर सिरे पंचायत के ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर पंचायत में बाढ़ राहत के गबन की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि अधिकांश लोग रिलीफ से वंचित हैं. जिन लोगों को मिला है वह भी मात्रा से कम दिया गया है. इसकी शिकायत पूर्व में सीओ से की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं अब मुखिया के बिचौलिये द्वारा लाभ से वंचित पीडि़तों को धमकाया जा रहा है.

आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में संजय यादव, राज कुमार साह, संजय राम, आनंदी सादा, छेदी मुखिया आदि शिामल हैं. वहीं निर्मली प्रखंड के बेलासिंगार मोती पंचायत के लोगों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला सिंगार मोती के तत्कालीन प्रधानाध्यापिका रंजन भास्कर द्वारा वर्ष 2012-13 में छात्रवृत्ति व पोशाक राशि मद की सात लाख से अधिक राशि गबन करने का आरोप लगाया है.

इस बाबत डीएम को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि एक ही छात्र – छात्राओं को कई वर्ग में दिखाया गया है और वितरण पंजी में विशिस अध्यक्ष का भी फर्जी हस्ताक्षर किया गया है. आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में विशिस अध्यक्ष जुनी देवी, गुलाब यादव, रंजय यादव, देवेंद्र साह आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन