6 मई का तेल अपडेट, कहीं गिरे दाम तो कहीं बढ़ गए भाव, देखें लिस्ट 

Updated:
विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 6 May 2026 (Photo: Canva)

Petrol Diesel Price Today 6 May 2026: क्या आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है? जानें आज यूपी, बिहार और झारखंड के शहरों में फ्यूल का क्या भाव है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 6 May 2026: आज 6 मई को देश के प्रमुख शहरों में फ्यूल की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिला है. जहां मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर स्थानीय स्तर पर साफ देखा जा सकता है. 

क्या आज महंगा हुआ पेट्रोल?

आज मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिल्ली में भी इसकी कीमत 94.77 रुपये बनी हुई है. बिहार के गया में पेट्रोल 50 पैसे महंगा होकर 106.44 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि नोएडा में इसमें 13 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. झारखंड के धनबाद में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता हुआ है. 

आज का पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹)कल का रेट (₹)बदलाव
लखनऊ  94.6994.690.00
नोएडा 94.7794.90-0.13
गया 106.44105.94+0.50
पटना 105.42105.34+0.08
भागलपुर  106.27106.270.00
मुजफ्फरपुर  105.98106.07-0.09
धनबाद 97.8798.17-0.30
रांची 97.8697.860.00
देवघर  97.6897.60+0.08
जमशेदपुर 98.0397.80+0.23
मुंबई103.54103.540.00
नई दिल्ली94.7794.770.00
कोलकाता105.45105.41+0.04
चेन्नई100.84100.840.00
भोपाल106.52106.41+0.11
गुरुग्राम95.5195.31+0.20
बेंगलुरु102.92102.96-0.04

डीजल की कीमतों में कितना बदलाव?

डीजल की बात करें तो मुंबई में आज भाव 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. बिहार के पटना में डीजल में 7 पैसे की बढ़त हुई है, जबकि मुजफ्फरपुर में 8 पैसे की कटौती हुई है. झारखंड के जमशेदपुर में डीजल 23 पैसे महंगा हुआ है, वहीं धनबाद में 31 पैसे की बड़ी राहत मिली है. 

आज का डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹)कल का रेट (₹)बदलाव
लखनऊ  87.8187.810.00
नोएडा 87.8988.01-0.12
गया  92.6392.15+0.48
पटना91.6791.60+0.07
भागलपुर 92.4492.440.00
मुजफ्फरपुर  92.1792.25-0.08
धनबाद  92.6292.93-0.31
रांची 92.6292.620.00
देवघर  92.3992.29+0.10
जमशेदपुर 92.7892.55+0.23
मुंबई90.0390.030.00
नई दिल्ली87.6787.670.00
कोलकाता92.0292.020.00
चेन्नई92.3992.390.00
भोपाल91.8991.80+0.09
गुरुग्राम87.9887.78+0.20
बेंगलुरु90.9990.990.00

ये भी पढ़ें: कहीं राहत तो कहीं आफत! जानिए 4 मई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव?

विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola