समस्तीपुर से गायब युवती पिपरा में मिली

कटैया-निर्मली : पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां गांव से समस्तीपुर पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक युवती को बरामद किया है. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के शंभुपट्टी मुतर्जापुर निवासी रंजीत सिन्हा की 17 वर्षीया पुत्री 25 नवंबर को घर से फरार हो गयी. जिसने सुपौल निवासी महादेव चौधरी […]
कटैया-निर्मली : पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां गांव से समस्तीपुर पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक युवती को बरामद किया है. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के शंभुपट्टी मुतर्जापुर निवासी रंजीत सिन्हा की 17 वर्षीया पुत्री 25 नवंबर को घर से फरार हो गयी. जिसने सुपौल निवासी महादेव चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी से गत 26 नवंबर को सहरसा कोर्ट में शादी कर ली .
मामले को लेकर लड़की के पिता रंजीत सिन्हा द्वारा समस्तीपुर थाना में कांड संख्या 473/14 दर्ज कराया था. समस्तीपुर पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर युवती को सुनील के फूफा शंभु चौधरी के घर से बरामद किया. पिपरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि युवती को समस्तीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










