सहरसा ने वीरपुर को हराया

Published at :05 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा ने वीरपुर को हराया

जदिया. उच्च विद्यालय जदिया के मैदान में युवा क्रिकेट क्लब जदिया द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मैच सहरसा बनाम वीरपुर के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाये. जवाब में उतरी वीरपुर की टीम […]

विज्ञापन

जदिया. उच्च विद्यालय जदिया के मैदान में युवा क्रिकेट क्लब जदिया द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मैच सहरसा बनाम वीरपुर के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाये. जवाब में उतरी वीरपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना पाये. इस तरह सहरसा की टीम पांच रनों से विजयी हुई. इस मैच में सहरसा के खिलाड़ी रितेश को मैन ऑफ दि मैच से नवाजा गया. निर्णायक की भूमिका जयकृष्ण व चंदन ने निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन