सत्य नारायण बने शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष

Published at :03 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सत्य नारायण बने शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष

सिमराही गांधी उच्च विद्यालय, हुलास परिसर में बुधवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव हुआ. संघ के प्रतिनियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, सहायक मतदान पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, पर्यवेक्षक बाल कृष्ण यादव व निर्वाचन उड़नदस्ता सदस्य नागेश्वर विराजी ने सर्व सम्मति से चुनाव के लिए उपस्थित शिक्षकों को साधुवाद दिया. मौके पर सर्व […]

विज्ञापन

सिमराही गांधी उच्च विद्यालय, हुलास परिसर में बुधवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव हुआ. संघ के प्रतिनियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, सहायक मतदान पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, पर्यवेक्षक बाल कृष्ण यादव व निर्वाचन उड़नदस्ता सदस्य नागेश्वर विराजी ने सर्व सम्मति से चुनाव के लिए उपस्थित शिक्षकों को साधुवाद दिया. मौके पर सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण मंडल, उपाध्यक्ष अशोक पासवान व शमीम अहमद अंसारी का चयन किया. सचिव संगीता कुमारी चुनी गयी. वहीं पिंटू कुमार झा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. शिक्षक दीपक यादव ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामरूप पासवान, शमीम उल्लाह खां व मालती देवी का चयन हुआ. वहीं अनुमंडल कार्यकारिणी के रूप में वीरेंद्र कुमार का चयन किया गया. मौके पर अनुमंडल पार्षद सदस्य के रूप में सचिन कुमार, उपेंद्र नारायण राम, बाबू साहब गुप्ता, हेम नारायण यादव, आलोक कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार का चयन हुआ. वहीं जिला पार्षद व राज्य प्रतिनिधि के रूप में अजय कुमार, ब्रह्मानंद, महानंद, अरुण दीपक, संतोष चुने गये. इस अवसर पर डॉ प्रणव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद यादव, मिश्री लाल यादव, राजू रंजन, सत्य नारायण चौधरी, शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार नायक, पुष्प सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन