रेन कट बन रहा दुर्घटना का कारण

Published at :03 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
रेन कट बन रहा दुर्घटना का कारण

फोटो-4केप्सन- एनएच में बना रेन कट सरायगढ़. कोसी महासेतु से लेकर सिमराही बाजार के बीच एनएच 57 पर दर्जनों जगह बने रेन कट के कारण दुर्घटना आम बात हो गयी है. एनएचएआइ के पदाधिकारी की लापरवाही व उदासीनता के कारण दुर्घटना में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है. रेन कट और गड्ेढ में बोरा में […]

विज्ञापन

फोटो-4केप्सन- एनएच में बना रेन कट सरायगढ़. कोसी महासेतु से लेकर सिमराही बाजार के बीच एनएच 57 पर दर्जनों जगह बने रेन कट के कारण दुर्घटना आम बात हो गयी है. एनएचएआइ के पदाधिकारी की लापरवाही व उदासीनता के कारण दुर्घटना में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है. रेन कट और गड्ेढ में बोरा में बालू भर कर भर दिया जाता है, लेकिन कु छ ही दिन में स्थिति पूर्ववत हो जाती है. इन दिनों कुहासे में वृद्धि हुई है, इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गयी है.एनएच 57 मार्ग पर विभाग द्वारा टॉल टैक्स वसूला जाता है,लेकिन सड़क मार्ग की समुचित देख-भाल नहीं की जाती है. प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जदयू महासचिव सुरेश प्रसाद सिंह, भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, विजय कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार यादव, महादेव पासवान ने एनएचएआइ अधिकारी व जिलाधिकारी से इस समस्या का यथाशीघ्र निदान कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन