किसानों को नहीं मिली डीजल अनुदान की राशि, असंतोष

Published at :02 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिली डीजल अनुदान की राशि, असंतोष

किसनपुर. प्रखंड अंतर्गत छह पंचायतों में सरकार द्वारा डीजल अनुदान की राशि अब तक वितरित नहीं की गयी है, जिसके कारण किसानों में असंतोष व्याप्त है. जानकारी के अनुसार सरकार के प्रधान सचिव द्वारा किसानों को खरीफ फसल के दौरान खेतों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान की राशि 30 नवंबर तक वितरण करने का […]

विज्ञापन

किसनपुर. प्रखंड अंतर्गत छह पंचायतों में सरकार द्वारा डीजल अनुदान की राशि अब तक वितरित नहीं की गयी है, जिसके कारण किसानों में असंतोष व्याप्त है. जानकारी के अनुसार सरकार के प्रधान सचिव द्वारा किसानों को खरीफ फसल के दौरान खेतों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान की राशि 30 नवंबर तक वितरण करने का आदेश दिया गया था. बावजूद किसानों को अनुदान की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है. जबकि खरीफ के मौसम में मुख्य रूप से उपजने वाला फसल धान पक कर तैयार भी हो गया, लेकिन धान की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान का वितरण अब तक लंबित है. कहते हैं बीडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी हुस्न आरा ने बताया कि डीजल अनुदान राशि का आवंटन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है. इस बाबत डीएम को सूचित किया गया है, राशि प्राप्त होते ही किसानों के बीच वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन