मोबाइल पर मांगी रंगदारी

Published at :01 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल पर मांगी रंगदारी

पीडि़त ने थाना में दिया आवेदनबसंतपुर वीरपुर बाजार में अज्ञात अपराधियों द्वारा स्थानीय नागरिकों से मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस बाबत स्थानीय महेश्वर शर्मा ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में श्री शर्मा ने कहा है कि 28 नवंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति […]

विज्ञापन

पीडि़त ने थाना में दिया आवेदनबसंतपुर वीरपुर बाजार में अज्ञात अपराधियों द्वारा स्थानीय नागरिकों से मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस बाबत स्थानीय महेश्वर शर्मा ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में श्री शर्मा ने कहा है कि 28 नवंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर 9470663680 पर फोन कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. बाद में मोबाइल नंबर 8405968366 से एसएमएस भी भेजा. फिर उसी नंबर से 30 नवंबर को पैसे के लिए फोन किया. स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने भी थाने में इसी प्रकार की शिकायत की है. रंगदारी देने की धमकी से पीडि़त परिवारों में दहशत का माहौल है. थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन