उच्च विद्यालय सुखपुर को मिलेगा उत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान

Published at :01 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
उच्च विद्यालय सुखपुर को मिलेगा उत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान

प्रतिनिधि,सुपौलदेश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर तीन को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सदर प्रखंड के सुखपुर-सोल्हनी पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखपुर को उत्कृष्ट विद्यालय के तौर पर सम्मानित करेगी. इसके अलावा जिलाधिकारी व डीइओ को भी सम्मानित किया जायेगा. समारोह का आयोजन पटना में होना है. उक्त आशय की जानकारी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौलदेश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर तीन को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सदर प्रखंड के सुखपुर-सोल्हनी पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखपुर को उत्कृष्ट विद्यालय के तौर पर सम्मानित करेगी. इसके अलावा जिलाधिकारी व डीइओ को भी सम्मानित किया जायेगा. समारोह का आयोजन पटना में होना है. उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णकांत झा ने दी. उन्होंने बताया कि इस बाबत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव द्वारा विद्यालय को पत्र भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष माध्यमिक परीक्षा में 93.66 प्रतिशत रिजल्ट के साथ विद्यालय पूरे जिले में अव्वल रहा था. नामांकित 466 छात्र-छात्राओं में 436 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की थी. विद्यालय की इस उपलब्धि पर कर्मियों में हर्ष है. विशिस अध्यक्ष रामविलास कामत, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, मो दानिश वकार, प्रणव कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार झा, विश्व विजय कुमार आदि ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन