नप उप मुख्य पार्षद की कुरसी गयी

Published at :28 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
नप उप मुख्य पार्षद की कुरसी गयी

निर्मली. नगर पंचायत कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को उप मुख्य पार्षद गौतम शेखर के विरुद्ध लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बहस सह मतदान के लिए बैठक बुलायी गयी. चर्चा के उपरांत मतदान प्रक्रिया आरंभ हुआ. कुल 12 वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद हुई गिनती में 12 मत में से […]

विज्ञापन

निर्मली. नगर पंचायत कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को उप मुख्य पार्षद गौतम शेखर के विरुद्ध लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बहस सह मतदान के लिए बैठक बुलायी गयी. चर्चा के उपरांत मतदान प्रक्रिया आरंभ हुआ. कुल 12 वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद हुई गिनती में 12 मत में से उप मुख्य पार्षद के विरुद्ध आठ मत प्राप्त हुये. इस प्रकार उप मुख्य पार्षद श्री गौतम की कुरसी छिन गयी. गौरतलब है कि 18 नवंबर को ही नगर पंचायत निर्मली के कुल 12 वार्ड पार्षदों में से सात पार्षदों ने उपमुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा था. निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि अविश्वास के पक्ष में आठ वार्ड पार्षद द्वारा मत डाले गये जबकि विश्वास मत के लिये दो वार्ड पार्षदों ने गौतम शेखर के पक्ष में वोट डाले व दो मत रद्द हुआ. निर्वाचन आयोग के द्वारा दिशा-निर्देश मिलने तक उपमुख्य पार्षद का पद रिक्त रहेगा. इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह निर्मली सीओ नरेश कुमार झा पुलिस बल के साथ तैनात थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन