डीपीओ के कार्यकाल व क्रिया कलाप की जांच की मांग

Published at :28 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीपीओ के कार्यकाल व क्रिया कलाप की जांच की मांग

सुपौल : पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह व भाजपा किसान मोरचा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूर्य नारायण पाठक ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो व जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ इरशाद अंसारी व लेखापाल ऋषिकेश के कार्यकाल एवं क्रियाकलाप की जांच की मांग की है. कहा गया है […]

विज्ञापन

सुपौल : पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह व भाजपा किसान मोरचा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूर्य नारायण पाठक ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो व जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ इरशाद अंसारी व लेखापाल ऋषिकेश के कार्यकाल एवं क्रियाकलाप की जांच की मांग की है.

कहा गया है कि श्री अंसारी द्वारा स्थानांतरण के बाद भी नियमों की अवहेलना कर 785 अतिरिक्त वर्ग कक्ष के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये की राशि चेक के जरिये निर्गत की गयी है. यह सब कुछ तबादले के बाद आनन-फानन में किया जा रहा है. पत्र में कहा गया है कि भवन निर्माण की सूची में श्री अंसारी द्वारा पैसे लेकर फेर-बदल किया गया है. 139 स्कूल के भवन के लिए बिना किसी पैमाने के लेखापाल की मिली भगत से करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया है. अविलंब सभी अभिलेखों को जब्त करने की मांग करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन