अष्टयाम से भक्तिमय हुआ वातावरण

Published at :28 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
अष्टयाम से भक्तिमय हुआ वातावरण

फोटो-3केप्सन- अष्टयाम में भाग लेते नेपाल की मंडली प्रतिनिधि, सुपौल सुपौल-पीपरा मार्ग में स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में गुरुवार से 48 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन आरंभ हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ हवन व पूजा-पाठ के साथ प्राचार्य डॉ राधेश्याम यादव की उपस्थिति में हुआ. इस कार्यक्रम का समापन शनिवार को दोपहर बाद होगा. […]

विज्ञापन

फोटो-3केप्सन- अष्टयाम में भाग लेते नेपाल की मंडली प्रतिनिधि, सुपौल सुपौल-पीपरा मार्ग में स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में गुरुवार से 48 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन आरंभ हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ हवन व पूजा-पाठ के साथ प्राचार्य डॉ राधेश्याम यादव की उपस्थिति में हुआ. इस कार्यक्रम का समापन शनिवार को दोपहर बाद होगा. अष्टयाम के लिए कॉलेज परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. इसमें नेपाल से दो अष्टयाम मंडली आयी है, जिसमें अधिकांश महिला सदस्य हैं. नेपाल की अष्टयाम मंडली में जय महालक्ष्मी महिला मंडली और सरिता महिला मंडली शामिल है. इसके अलावा तीन अन्य स्थानीय मंडली भी अष्टयाम में शामिल है. मंडप के अंदर पांच विद्वान पंडितों द्वारा हरेराम की माला की जाप की जा रही है. लगातार हवन का कार्य भी जारी है. प्राचार्य श्री यादव ने बताया कि कॉलेज के छात्रों के सहयोग से शांति व कल्याणार्थ अष्टयाम का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन