निर्णय के विरोध में पान विक्रेताओं का प्रदर्शन

Published at :27 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
निर्णय के विरोध में पान विक्रेताओं का प्रदर्शन

फोटो-1केप्सन- पान विक्रेता संघ ने किया प्रदर्शन पीपरा. बिहार सरकार द्वारा पान मसाला, गुटखा तंबाकू युक्त पदार्थों पर प्रतिबंध के विरोध में प्रखंड के पान विक्रेता संघ के आह्वान पर मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को पान दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी और राज्य सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया. […]

विज्ञापन

फोटो-1केप्सन- पान विक्रेता संघ ने किया प्रदर्शन पीपरा. बिहार सरकार द्वारा पान मसाला, गुटखा तंबाकू युक्त पदार्थों पर प्रतिबंध के विरोध में प्रखंड के पान विक्रेता संघ के आह्वान पर मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को पान दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी और राज्य सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया. इस मौके पर महावीर मंदिर परिसर में संघ के सदस्यों ने एकत्रित होकर सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद की. साथ ही बीडीओ ज्योती गामी को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें बिहार सरकार से अविलंब पान मसाला पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की गयी है. पान विक्रेता संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता व सचिव शिव नारायण चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार जब तक पान मसाला पर लगे प्रतिबंध को वापस नहीं लेगी तब तक हम पान दुकानदारों का आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर बबलू गुप्ता, मुकेश गुप्ता, आलोक कुमार साह, अमित कुमार, सुरेश साह, मो मेराज, ललित मंडल, दिलीप कुमार गुप्ता, गणेश स्वर्णकार, धर्मराज कुमार, शंकर कुमार, दीपक गुप्ता, पंचू कुमार, नविश शर्मा, अरुण कुमार, कुंदन कुमार, नंदु स्वर्णकार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन