धूमधाम से मनी इतिहास विद की जयंती

Published at :27 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनी इतिहास विद की जयंती

किसनपुर. आवासीय ज्ञान कुंज एकेडमी परिसर में गुरुवार को महान इतिहास विद काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा स्व जायसवाल की उपलब्धियों को याद करते उन्हें नमन किया गया. विद्यालय प्रबंधक पप्पू जायसवाल ने इतिहास विद स्व जायसवाल की […]

विज्ञापन

किसनपुर. आवासीय ज्ञान कुंज एकेडमी परिसर में गुरुवार को महान इतिहास विद काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा स्व जायसवाल की उपलब्धियों को याद करते उन्हें नमन किया गया. विद्यालय प्रबंधक पप्पू जायसवाल ने इतिहास विद स्व जायसवाल की महानता पर प्रकाश डालते कहा कि उन्होंने आधुनिक इतिहास जगत को काफी कुछ दिया है, जिस कारण उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि स्व जायसवाल ने गुप्त कालीन सिक्कों की भी खोज की थी. इस मौके पर विद्यालय संचालक अरुण जायसवाल, प्राचार्य पीएन झा, उप प्राचार्य रोहन कुमार सिंह, शिक्षक राम बहादुर चौधरी, रंजीत कुमार यादव, संजीव कुमार सुमन , अभिषेक सिंह, रूपेश झा, सत्य नारायण ठाकुर , कमलकांत ठाकुर, निशा कुमार, पुष्पा झा, डोली कुमारी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन