पैक्स की बैठक में भविष्य के कार्यक्रम पर हुई चर्चा

Published at :26 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स की बैठक में भविष्य के कार्यक्रम पर हुई चर्चा

फोटो-6केप्सन- बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष व किसान छतापुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहवाना स्थित सामुदायिक भवन सह पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को पैक्स की प्रथम आम सभा हुई. लक्ष्मीपुर खूंटी पैक्स के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव पासवान की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में प्रभारी बीएसओ धनंजय कुमार,व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी कुमार भगत […]

विज्ञापन

फोटो-6केप्सन- बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष व किसान छतापुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहवाना स्थित सामुदायिक भवन सह पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को पैक्स की प्रथम आम सभा हुई. लक्ष्मीपुर खूंटी पैक्स के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव पासवान की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में प्रभारी बीएसओ धनंजय कुमार,व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी कुमार भगत ,स्थानीय पंचायत के मुखिया किशोर कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. आम स़भा के दौरान पैक्स अध्यक्ष श्री पासवान ने पैक्स मतदाता सहित पंचायत वासियों के प्रति जीत के लिए आभार जताया तथा पैक्स के तहत दी जानेवाली लाभ को किसानों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करने की बात कही. बीएसओ श्री कुमार के अलावा अन्य वक्ताओं ने पैक्स से संबंधित वर्तमान व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गयी . बताया कि जमा वृद्धि योजना के तहत पांच सौ से अधिक राशि जमा करने वालों को 12 प्रतिशत ब्याज के साथ मूलधन लौटाया जाता है. जबकि अन्य बैंक शाखाओं में अधिकतम नौ प्रतिशत ही ब्याज दिया जाता है. प्रबंध कार्यकारिणी समिति की पैक्स में महत्वपूर्ण भूमिका होती है. आम सभा में नवनिर्वाचित पैक्स सदस्य विपिन यादव,गुरूप्रसाद राम ,मीना देवी,चंद्रदेव साह,उपेंद्र साह,महेश्वरी ठाकुर,अमेरिका देवी एवं दयाराम पासवान को भी अपने जिम्मेवारी से अवगत कराया गया. मौके पर भाजपा नेता सुशील प्रसाद कर्ण, पूर्व पंसस बिरेंद्र मंडल, प्रमोद कुमार यादव, घीवहा पैक्स अध्यक्ष इंद्रानंद पाठक, सतीश कुमार के अलावा नथुनी साह, ठकाय साह, गुुरूचरण साह, बिंदेश्वरी साह, परमेश्वरी ठाकुर ,गुंजन साह, बहादुर साह, महेश्वरी यादव, गोविंद सरदार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन