एजेंसी की मनमानी के विरुद्ध उपभोक्ताओं का प्रदर्शन, सड़क जाम

Published at :26 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
एजेंसी की मनमानी के विरुद्ध उपभोक्ताओं का प्रदर्शन, सड़क जाम

फोटो-1कैप्सन- गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते उपभोक्ताप्रतिनिधि,सुपौलगैस एजेंसी की मनमानी के विरुद्ध उपभोक्ताओं ने बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान के समीप सुपौल-सहरसा पथ जाम कर प्रदर्शन किया. दो घंटे तक जारी प्रदर्शन के बाद बीएसओ अनिल कुमार मंडल के आश्वासन पर लोगों ने जाम तोड़ा. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी […]

विज्ञापन

फोटो-1कैप्सन- गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते उपभोक्ताप्रतिनिधि,सुपौलगैस एजेंसी की मनमानी के विरुद्ध उपभोक्ताओं ने बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान के समीप सुपौल-सहरसा पथ जाम कर प्रदर्शन किया. दो घंटे तक जारी प्रदर्शन के बाद बीएसओ अनिल कुमार मंडल के आश्वासन पर लोगों ने जाम तोड़ा. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वहीं लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने प्रशासन व शिव शक्ति इंडेन गैस एजेंसी के विरुद्ध नारे लगाये. उपभोक्ताओं का कहना था कि संबंधित अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना पूर्ण रवैये के कारण एजेंसी धारक अपनी मनमानी करते हैं. होम डिलेवरी तो दूर एजेंसी धारक ससमय गैस आपूर्ति सुविधा तक मुहैया नहीं करा रहे हैं. उपभोक्ता एजेंसी द्वारा बीते 12 दिनों से गैस आपूर्ति नहीं करने को लेकर नाराज थे. इसके अलावा उनकी नाराजगी एजेंसी द्वारा सड़क किनारे गैस वितरण को लेकर भी दिखी. उनका कहना था कि सड़क किनारे गैस वितरण से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. साथ हीं लोगों का कहना था कि एजेंसी द्वारा गैस आपूर्ति के 25 दिनों बाद गैस बुकिंग के लिए आवेदन लिया जाता है. वहीं आवेदन के 15 दिन बाद कूपन दिया जाता है. बावजूद गैस आपूर्ति की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है. मौके पर भाजपा युवा मोरचा नगर अध्यक्ष महेश देव, कुंदन सिंह, गोलू कुमार, मो रंगीला, मनोज कामत, पंकज पोद्दार, प्रवीण शंकर, दिलीप कुमार, मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे.कहते हैं बीएसओ बीएसओ अनिल कुमार मंडल ने कहा कि कंपनी द्वारा कम मात्रा में गैस उपलब्ध कराने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है. गुरुवार को उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन